#webviral झारखंड बीजेपी चीफ के बेटे ने की 11 साल की लड़की से शादी, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

हाल ही में झारखंड बीजेपी के चीफ चुने गए टाला मरांडी के बेटे ने ऐसी हरकत की है कि उन पर आ गई है मुसीबत, साथ ही उड़ रहा सोशल मीडिया पर मजाक। 
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया 
 
टाला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी ने खबरों के मुताबिक झारखंड के गोंडा इलाके में  एक नाबालिक लड़की से 27 जून को शादी की। मुन्ना मरांडी पर बाल विवाह और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार लड़की का जन्म 25 जुलाई 2005 को हुआ और वह कक्षा छह की छात्रा है। 
 
इसी बीच एक 16 साल की लड़की ने मुन्ना के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया। आरोप के अनुसार शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण किया गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें