झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम सोरेन ने जताया शोक

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (12:24 IST)
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में महतो ने फेफड़े का प्रतिरोपण कराया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण महतो को पिछले महीने चेन्नई ले जाया गया था। वे कोरोनावायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।

         अपूरणीय क्षति!
एमजीएम हेल्थकेयर के चिकित्सक अपार जिंदल ने कहा कि महतो ने आज अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी