केजरीवाल की दिल्ली के स्कूलों को स्मार्ट क्लासेस की सौगात, भाजपा-कांग्रेस को दिया चैलेंज

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (12:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के 240 सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली जैसे स्कूल खोलकर दिखाएं। 
 
केजरीवाल ने कहा कि कई नेता मुझे आतंकी बोल रहे हैं। नेता आतंकी नहीं कहेंगे तो उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हम स्कूल नहीं बना रहे हैं देशभक्त बनाने की फैक्ट्रियां बना रहे हैं। जिसे आतंकवादी बनाया जा रहा है वो स्कूल बना रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल में दिल्ली सरकार ने 20,000 क्लासरूम बनाए हैं। उसकी तुलना में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों ने मिलकर भी 7 साल में 20,000 क्लासरूम नहीं बनाए। इस साल 3,70,000 बच्चों ने बड़े-बड़े Private स्कूलों से नाम कटा कर दिल्ली सरकार के स्कूलों में एडमिशन लिया है। दिल्ली की शिक्षा क्रांति का इससे बड़ा सर्टिफिकेट और क्या हो सकता है?
 
इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है, अब देश आगे बढ़ेगा, बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।
 
इस पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जमात-उद-दावा भी स्कूल और अस्पताल चलाने की दलील देती है, पर उसका सरगना हाफिज मोहम्मद सईद आतंकी है। केजरीवाल कुमार विश्वास और गुल पनाग के बयानों और अलगाववादियों से अपने संबंधों पर जवाब दें। इतना ही तो कहना है की आतंकी संगठनों और उनसे सहानुभूति रखने वालों से कोई सरोकार नहीं।

जमात-उद-दावा भी स्कूल और अस्पताल चलाने की दलील देती है, पर उसका सरगना हाफिज मोहम्मद सईद आतंकी है।

केजरीवाल कुमार विश्वास और गुल पनाग के बयानों और अलगाववादियों से अपने संबंधों पर जवाब दें।

इतना ही तो कहना है की आतंकी संगठनों और उनसे सहानुभूति रखने वालों से कोई सरोकार नहीं। pic.twitter.com/1EPCf24MGS

— Amit Malviya (@amitmalviya) February 19, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी