क्या है Hathras Case का केरल कनेक्शन, जातीय हिंसा फैलाने की साजिश

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (12:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित हाथरस केस (Hathras Case) का कनेक्शन केरल से जुड़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल, इस मामले में जिस पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का नाम सामने आया है, उसका मुखिया केरल में सरकारी कर्मचारी है। 
ALSO READ: हाथरस जा रहे 4 लोग मथुरा से गिरफ्तार, UP में दंगा फैलाने की थी साजिश
दरअसल, हाथरस केस की जांच के दौरान पीएफआई का नाम भी सामने आया था। पीएफआई पर आरोप था कि यह संगठन यूपी में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अब्दुल सलाम का नाम भी सामने आया है।
ALSO READ: हाथरस केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई ने 100 से ज्यादा बार की आरोपी से बात
सलाम केरल के मल्लापुरम जिले का रहने वाला है और वहां बिजली विभाग में नौकरी करता है। इस पहले अतीक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो कि पत्रकार बनकर साजिश रच रहा था। बताया जा रहा है कि अतीक भी केरल का रहने वाला है। 
ALSO READ: हाथरस कांड का सियासी पंचनामा और हमारी विवशता!
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की शाहीन बाग हिंसा के दौरान भी पीएफआई का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शाहीन बाग आंदोलन के दौरान भी अतीक दिल्ली में रुका था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी