ललिता खुदकुशी मामला, रोहित मुंबई में गिरफ्तार

शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (09:55 IST)
नई दिल्ली, मुंबई। राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार की पत्नी ललिता की कथित आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को रोहित और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। ललिता ने रोहित और अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग में ललिता ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार नौसेना में सेवारत रोहित को दिल्ली पुलिस के एक दल ने शुक्रवार की दोपहर बाद मुंबई में हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पिता विजय सिंह ने भी दोपहर में समर्पण किया और उन्हें दिल्ली में नांगलोई थाने में गिरफ्तार कर लिया गया। विजय दिल्ली पुलिस में सब-इंसपेक्टर थे और उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें