मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से Crude Oil के दामों में आया उछाल, जानें आपके नगर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 14 जून 2025 (09:53 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज शनिवार, 14 जून 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के ताजा दामों को जारी कर दिया। इसके अनुसार कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद देश में दाम अपरिवर्तित हैं। ग्लोबल मार्केट (global market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ओपेक देशों की ओर से क्रूड प्रोडक्शन (crude production) में कटौती ने कीमतों में भारी उछाल ला दिया है।
 
ब्रेंट क्रूड 2 दिनों में 10 डॉलर बढ़ा : ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें सिर्फ 2 दिनों में करीब 10 डॉलर बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। इस बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनी द्वारा घोषित पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में भी उछाल दिखा। आज कई शहरों में तेल महंगा है तो कुछ जगहों पर कीमतों में कमी की गई है। लेकिन दिल्ली-मुंबई जैसे देश के 4 महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें कि आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल 100.76 और डीजल 92.35 तथा चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल 104.95 और डीजल की कीमत 91.76 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के ताजा भाव : गाजियाबाद (Ghaziabad) में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89, बेंगलुरु (Bengaluru) में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ (Lucknow) में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा (Noida) में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम (Gurugram) में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ (Chandigarh) में पेट्रोल 94.25 और डीजल 82.40 और पटना (Patna) में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के करीब भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बरकरार, जानें ताजा कीमतें
 
इंदौर (Indore) में पेट्रोल और डीजल के भाव : इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.92 और डीजल की कीमत 92.28 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी