Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दामों में आई 2 डॉलर की गिरावट, जानिए क्या हैं देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (09:29 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 2 डॉलर की गिरावट आई है। इसका असर बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है जबकि बिहार में इसके भाव नीचे आए हैं। देश के अन्य महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के भाव अलग-अलग हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार आज सुबह गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल के रेट 27 पैसे बढ़कर 96.92 रुपए लीटर और डीजल 26 पैसे चढ़कर 90.08 रुपए लीटर हो गया है। दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत आज सुबह 64 पैसे घटकर 107.48 रुपए लीटर जबकि डीजल 60 पैसे घटकर 94.26 रुपए लीटर हो गया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 2 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले 24 घंटे में 1.80 डॉलर गिरकर 90.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 1.75 डॉलर घटकर 84.45 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश मे महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी