Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 मई 2024 (09:41 IST)
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त जारी है। लेकिन इस तेजी का पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने ईंधन के दाम अपडेट कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। देश के अलग-अलग राज्यों व शहरों में पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में मामूली बदलाव है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें
 
आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.43 पैसे तो डीजल 0.40 पैसे महंगा मिल रहा है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़ और गोवा समेत अन्य राज्यों में भी कीमतें बढ़ी हैं, वहीं गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और ओडिशा समेत अन्य प्रदेशों में ईंधन की कीमतें घटी हैं। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख 4 महानगरों और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव क्या हैं?

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.81, गाजियाबाद में 94.65 और डीजल 87.75, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.66, पटना में पेट्रोल 105.53 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख