Weather Updates: देशभर में सर्दी ने दी दस्तक, बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से होगी मूसलधार बारिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (08:55 IST)
IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में सुबह-शाम अच्छी ठंड (cold) पड़ने लगी है, लेकिन आईएमडी ने अगले हफ्ते से पाला पड़ने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से होगी मूसलधार बारिश (torrential rain) होगी।
 
लेकिन दूसरी ओर 24 अक्टूबर के आस-पास पाकिस्तान की ओर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं भारत में एंट्री करेंगी। इससे जहां पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में पाला पड़ने लगेगा और सर्द हवाएं चलने से ठंड पड़ेगी।ALSO READ: Weather Updates: बेंगलुरु, केरल और आंध्रप्रदेश में मूसलधार बारिश, दिल्ली में हवा हुई जहरीली
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान जाग रहा है। इस समुद्री तूफान का नाम दाना (Cyclone Dana) है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इसके असर से दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश हो सकती है। यह समुद्री चक्रवात 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकरा सकता है। इस तूफान से भारत, बांग्लादेश और म्यांमार प्रभावित हो सकते हैं।
 
दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार में ठंड का प्रकोप पड़ेगा। दिन का तापमान 7 से 8 डिग्री गिर सकता है। दूसरी ओर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से लो प्रेशर वाला एरिया बनेगा, जिसके चलते मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट है। इससे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने लगेगी। आइए जानते हैं कि अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है?ALSO READ: ChennaiRains: चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल और कॉलेजों में छुट्‍टी, कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट
 
आईएमडी के अनुसार लगातार बारिश से प्रायद्वीपीय भारत का हाल बुरा है। चेन्नई से लेकर बेंगलुरु और पांडिचेरी से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बारिश हो रही है। बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग फ्लाईओवर पर गाड़ी पार्क करने के मजबूर हो गए। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तरी तामिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश हो सकती है।
 
स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट को पुदुचेरी और नेल्लोर के बीच चेन्नई के उत्तर में गत 17 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे के करीब पार कर गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए शाम तक कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे सटे उपहिमालयी पश्चिम बंगाल पर स्थित है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण निचले पूर्वी असम पर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।ALSO READ: मुंबई में फिर मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ बारिश, सड़कें पानी में डूबीं
 
गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आज शनिवार, 19 अक्टूबर को उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी