Weather Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, मैदानी भागों में दिखने लगा असर, दिल्ली में गर्म हवाएं जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (08:53 IST)
Weather Updates: मानसून (monsoon) की बिदाई के साथ ही ठंड ने दबे पांव दस्तक दे दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे मैदानी भागों में हल्की-हल्की ठंड (mild cold) का असर दिखाई देने लगा है। देश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, पर गुलाबी ठंड दूर है। दिल्ली (Delhi) में दिन का तापमान ज्यादा है, सुबह-शाम जरूर हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद से वहां का तापमान बदला है।ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जताया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
दिल्ली में गर्मी, सुबह-शाम ठंड : राजधानी दिल्ली में अभी ठंड की एंट्री अच्छे तरीके से नहीं हुई है। दिन में चढ़ता तापमान और गर्म हवाएं लोगों के पसीने अभी भी छुटा रही हैं। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास दिल्ली वालों को जरूर हो रहा है। आज दिल्ली में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
 
पंजाब-हरियाणा में मौसम साफ रहेगा : पंजाब-हरियाणा और उन दोनों की एक राजधानी चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। पंजाब में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। दिल्ली की तरह 23 अक्टूबर के बाद यहां भी हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं। हरियाणा में न्यूनतम पारा 18-19 डिग्री रह सकता है। चंडीगढ़ में भी तापमान में कमी आई है और आज लोगों की हल्की ठंड महसूस होगी।ALSO READ: Weather Updates: मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक
 
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू रीजन को गर्मी से जूझना पड़ सकता है, पर शाम होने के बाद न्यूनतम पारा 18-19 के बीच रहेगा। पहलगाम, गुलमर्ग जैसे इलाकों में न्यूनतम पारा गिरकर 6 डिग्री पर पहुंच गया है। आज सहित इस पूरे हफ्ते मौसम ऐसा ही रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार थे, जो आज नहीं रहेंगे।
 
यूपी में भी रातें सर्द होने लगीं : उत्तरप्रदेश और राजस्थान में भी रातें सर्द होने लगी हैं। दीपावली के बाद तापमान में और गिरावट देखा जा सकता है। पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में तापमान में बड़े बदलाव के संकेत देखने को मिल सकते हैं। आज भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन की गर्मी और तेज धूप अब भी परेशान कर रही है।ALSO READ: उत्तराखंड के इस गांव में 17 घंटे फंसे रहे सीईसी, ठंड में ठिठुरे, पर्यटकों ने खिलाए नूडल्स
 
एमपी-बिहार ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी : मध्यप्रदेश और बिहार ने इस मानसून अच्छी बरसात देखी। इसके बाद अब ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी। अभी हालांकि दोनों प्रदेशों में ठंड की एंट्री नहीं हुई है। एमपी में तो बारिश ने कई इलाकों को परेशान किया है। मानसून जाने के बाद भी आज राजधानी भोपाल, इंदौर, खंडवा सहित कुछेक क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बरसात देखने को मिल सकती है। बिहार में भी अभी न्यूनतम पारा 20 से नीचे नहीं गया है। यहां भी आज मौसम साफ रहेगा।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी