Live : नायब सिंह सैनी ने लाडवा से भरा नामांकन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (15:25 IST)
Live updates : हरियाणा विधानसभा को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच की बातचीत टूटती सी नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने आज अपनी 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की दी। भाजपा और कांग्रेस भी आज अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकते हैं। पल पल की जानकारी... 


03:19 PM, 10th Sep
हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। जुलाना में विनेश फोगाट को टक्कर देंगे कैप्टन योगेश बैरागी। नूंह से संजय सिंह और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद चुनाव लड़ेंगे।पुन्हाना से ऐजाज खान को टिकट।

02:08 PM, 10th Sep
-हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की लाडवा सीट से भरा नामांकन।
-उन्होंने कहा कि लाडवा की जनता से मुझे बहुत आर्शीवाद मिल रहा है। एक बात तय है कि हरियाणा की डबल इंजन की सरकार 8 अक्टूबर के बाद बहुत बड़ी बहुमत से तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।
-पीएम मोदी 14 सितंबर को हरियाणा आ रहे हैं और उनके नेतृत्व में हरियाणा और फले-फूले ऐसा आर्शीवाद पीएम मोदी का मिलेगा और हम उनका यहां भव्य स्वागत करेंगे।

11:59 AM, 10th Sep
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी सभी 90 सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी