Live Updates : प्रियंका का ट्वीट, किसानों की हुंकार के सामने सत्ता का अहंकार नहीं चलता

रविवार, 5 सितम्बर 2021 (14:48 IST)
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत, अफगानिस्तान में तालिबान, टोक्यो पैरालंपिक, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर 5 सितंबर, रविवार को रहेगी सबकी नजर...
 

04:27 PM, 8th Sep
-केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और सूरजमुखी की फसलों की सरकारी खरीद की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की गई है। गेहूं की MSP 1975 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2015 रुपए कर दी गई है।
 
-रूस के इमरजेंसी मंत्री जिनिचेव की एक दुर्घटना में मौत। जिनिचेव मिलिट्री ड्रिल के दौरान पानी में फिसले कैमरामैन को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे। 

02:47 PM, 5th Sep
मुजफ्फरनगर में महापंचायत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है।

11:45 AM, 5th Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज को पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी।
-प्रधानमंत्री ने यथिराज को खेल और सेवा का अद्भुत संगम बताया जिन्होंने पूरे देश को अपने खेल से प्रभावित किया।
-मोदी का धन्यवाद करते हुए यथिराज ने एशियाई खेलों के बाद प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया था।
-आईएएस अधिकारी ने तोक्यो के लिये रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री के संदेश को भी याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों से नतीजे के बजाय अपने खेल पर ध्यान लगाने को कहा था।
-यथिराज ने कहा कि उस सलाह से काफी मदद मिली और उन्होंने खिलाड़ियों के लगातार समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को शुक्रिया भी कहा।

11:21 AM, 5th Sep
-यूपी के मुजफ्फरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच किसान महापंचायत जारी

10:29 AM, 5th Sep
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,766 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,29,88,673 हुए, वहीं संक्रमण से 308 मरीजों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर 4,40,533 हुई। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,048 हुई।

10:05 AM, 5th Sep
टोक्यो पैरालंपिक में रविवार को आखिरी दिन बैडमिंटन में दूसरा गोल्ड मेडल मिला। SH-6 कैटेगरी में कृष्णा नागर ने भारत को 5वां गोल्ड दिलाया। उन्होंने फाइनल में हांगकांग के चू मान केई को हराया।

09:03 AM, 5th Sep
-राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहास यतिराज को टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

08:41 AM, 5th Sep
संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सितंबर को एक ऐतिहासिक महापंचायत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में होने जा रही है। इस महापंचायत में किसानों के 40 से अधिक संगठन देशभर से हिस्सा लेंगे। खाप चौधरियों के मौजूदगी में किसानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए निर्णय होगा। आयोजकों का दावा है कि लगभग एक लाख किसान इस महापंचायत का हिस्सा बनेंगे।
ALSO READ: मुजफ्फरनगर में आज 'किसान महापंचायत', सुरक्षा के कड़े इंतजाम

08:39 AM, 5th Sep
भारत के सुहास यथिराज रविवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गए जिससे उन्होंने ऐतिहासिक रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी सुहास पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी भी बन गए हैं।
ALSO READ: नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने जीता सिल्वर, टोक्यो पैरालंपिक में भारत को 18वां पदक

08:38 AM, 5th Sep
अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी प्रांत पंजशीर से शनिवार को परस्पर विरोधी खबरों के बीच तालिबान समूह और प्रतिरोध बलों के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। प्रतिरोध बलों का दावा है कि लड़ाई में करीब 700 तालिबानी मारे गए तथा 600 अन्य को कैद कर लिया गया।
ALSO READ: पंजशीर में भीषण जंग, नॉर्दन अलायंस का दावा- 700 तालिबानी ढेर, 600 गिरफ्तार

08:36 AM, 5th Sep
मुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। शहर की 80 फीसदी पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है और महानगर टीकाकरण प्रतिशत के हिसाब से शीर्ष पर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी