अखिलेश यादव से मिलकर बोले बिहार के CM नीतीश- मुझे PM नहीं बनना, जो भी कर रहा हूं वो देश के लिए

सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (22:51 IST)
 
लखनऊ।  Nitish kumar, Tejashwi meet Mamata Banerjee and akhilesh yadav :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) के मद्देनजर बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का जिम्मा उठाया है. इसके लिए नीतीश बारी बारी से विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं। नीतीश कुमार ने फिर दोहराया कि वे प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते हं, जो भी कर रहे हैं देश के लिए कर रहे हैं। 
 
नीतीश ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात की. इसके बाद नीतीश यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से भी मिले।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से हटाने के लिए अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
ALSO READ: Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में BJP को जीरो पर लाने की तैयारी, ममता बनर्जी ने नीतीश-तेजस्वी के साथ बनाया प्लान
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा कोई कल्याणकारी कार्य नहीं किया जा रहा है, और वह केवल "प्रचार-प्रसार" पर निर्भर है।
 
नीतीश कुमार सोमवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
 
उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव भी थे।
 
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है और भाजपा सरकार को अविलंब हटाने की जरूरत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी