मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह का बड़ा ऐलान, नहीं दूंगा इस्तीफा

शुक्रवार, 30 जून 2023 (16:29 IST)
manipur violence : मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। कयास लगाए जा रहे थे कि एन बीरेन सिंह पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
 
एन बिरेन सिंह 20 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने जाने की तैयारी कर रहे थे। सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलों के बीच भारी संख्या में मणिपुर की राजधानी इंफाल में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंपते हैं तो केंद्र के पास राष्ट्रपति शासन लागू करने का भी विकल्प था।
 
इस पर मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं स्पष्‍ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।
 

At this crucial juncture, I wish to clarify that I will not be resigning from the post of Chief Minister.

— N.Biren Singh (@NBirenSingh) June 30, 2023
उल्लेखनीय है कि कुकी और मेइती समुदाय के बीच शुरू हुई इस हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी