MCD चुनाव: भाजपा का पोस्टर वार, निशाने पर AAP और केजरीवाल

गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (10:15 IST)
नई दिल्ली। MCD चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है। निशाने पर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी हैं। भाजपा नेता सतीश उपाध्‍याय ने पोस्टर शेयर करते हुए केजरीवाल को महाठग करार दिया।
 
सतीश उपाध्याय ने ट्वीट कर कहा, सड़ जी, पार्टी फंड में 50 करोड़ कहां से लाए? साथ में एक पोस्टर शेयर करते हुए किया। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केजरीवाल से कह रहे हैं कि सड़ जी पार्टी फंड में 50 करोड़ कहां से लाए। इस पर केजरीवाल कह रहे हैं कि मेरे पास मूर्ख बनाने की कला है। इसी कला से दिल्ली की जनता को ठगा है और अब एक ठग को ठगा है। इसलिए मैं महाठग हूं।
 
इस पोस्टर में मनीष सिसोदिया वाह सड़ जी... कहते हुए और केजरीवाल आंख मारते दिखाई दे रहे हैं।
 

सड़ जी, पार्टी फंड में 50 करोड़ कहाँ से लाए?#AapKePaap pic.twitter.com/jZU2tJYOIk

— Satish Upadhyay (@upadhyaysbjp) November 17, 2022
एक अन्य पोस्‍टर शेयर करते हुए सतीश उपाध्याय ने दावा लगाया कि MCD चुनाव से पहले उजागर हुआ आप का पाप। इसमें टिकट बेचने के आरोप में आप विधायक के रिश्‍तेदार समेत 3 की गिरफ्तारी और टिकट के बदले लाखों रुपए वसुलने के आरोपों का जिक्र है। 

MCD चुनाव से पहले उजागर हुआ आप का पाप#AapKePaap pic.twitter.com/OAhOObt43N

— Satish Upadhyay (@upadhyaysbjp) November 17, 2022
सतीश उपाध्याय ने कुछ अन्य पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि राजनीति में बदलाव की बात करने वाले बन बैठे हैं टिकट के दलाल। एक अन्य पोस्टर में कहा गया कि AAP ने राजनीति को बनाया दलाली का अड्डा।

AAP ने राजनीति को बनाया दलाली का अड्डा#AapKePaap pic.twitter.com/eO6InuPt0z

— Satish Upadhyay (@upadhyaysbjp) November 17, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी