MCD चुनाव : केजरीवाल ने दिल्ली को दी 10 गारंटी, कहा- 20 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (11:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। इस चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर सिमट जाएगी।
 
केजरीवाल ने कहा कि हम जो कहते हैं, करते हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार ने MCD को पैसा नहीं दिया, हमने दिया। उन्होंने दिल्ली के लोगों को 10 काम कराने की गारंटी दी। जानिए क्या है केजरीवाल की 10 गारंटी... 
 
पहली गारंटी : दिल्ली को सुंदर बनाएंगे
दूसरी गारंटी : दिल्ली को मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति, कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं
तीसरी गारंटी : भ्रष्टाचार मुक्त MCD 
चौथी गारंटी : दिल्ली को मिलेगी आवारा पशुओं से मुक्ति
पांचवीं गारंटी : नगर निगम की सड़कों को दुरुस्त करेंगे
छठी गारंटी : MCD से जुड़े स्कूल और अस्पताल सुधरेंगे।
सातवीं गारंटी : नगर निगम के पार्कों को सुंदर बनाएंगे।
आठवीं गारंटी : लाइसेंस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएंगे।
नौवीं गारंटी : अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करेंगे, समय पर देंगे वेतन। 
दसवीं गारंटी : वेंडिंग जोन्स बनाए जाएंगे।
 

MCD में @ArvindKejriwal की 10 Guarantee

1️⃣कूड़े के पहाड़ ख़त्म,साफ़ Delhi
2️⃣वसूली बंद
3️⃣Parking समस्या ख़त्म
4️⃣आवारा जानवरों का समाधान
5️⃣बेहतर सड़कें-गलियां
6️⃣शिक्षा-स्वास्थ्य
7️⃣सुंदर Parks
8️⃣समय पर वेतन
9️⃣व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी