राम मंदिर के मुद्दे पर आज दिल्ली में संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (08:46 IST)
नई दिल्ली। राम मंदिर को लेकर आज दिल्ली में संतों की उच्चाधिकार समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रमुख संत हिस्सा लेंगे। विहिप के कार्याध्यक्ष अलोक कुमार ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि राम मंदिर का निर्माण होगा। राम मंदिर बनेगा। अब इसका रास्ता क्या होगा, इस पर आज संतों की उच्चाधिकार समिति विचार करेगी।


उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले में सुनवाई करके फैसला सुनाएगी, कानून के माध्यम से इस पर आगे बढ़ा जा सकता है। इन मुद्दों पर संतों की समिति विचार करेगी। हालांकि कुमार ने कहा कि इस बैठक में संतों के समक्ष सभी विषयों पर चर्चा होगी। हम संतों से आगे का मार्ग पूछेंगे और जैसा वे बताएंगे, वैसा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

विहिप कार्याध्यक्ष ने कहा कि संसद में कानून बनाकर भी आगे बढ़ा जा सकता है और इस बारे में सरकार को तय करना है। उन्होंने कहा कि 'कानूनी बाधाएं दूर करके राम मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो, ऐसा संतों से मार्गदर्शन लेकर काम करेंगे। यह बैठक श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में होगी। 
सांकेतिक फोटो

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी