माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला के 26 साल के बेटे जैन का निधन, बचपन से ही थी गंभीर बीमारी

मंगलवार, 1 मार्च 2022 (12:28 IST)
नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला (CEO) के बेटे जैन नडेला का सोमवार सुबह 26 साल की उम्र में निधन हो गया। जैन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी थी। 
 
माइक्रोसॉफ्ट ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी है। सॉफ्टवेयर कंपनी ने अपने एग्जीक्यूटिव स्टाफ को बताया कि ज़ैन का निधन हो गया। जैन का 28 फरवरी सोमवार को निधन हुआ। 
 
बच्चों के अस्पताल के सीईओ स्परिंग ने अपने बोर्ड को एक संदेश में लिखा कि जैन को संगीत की अच्छी पकड़ थी। जैन को सरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी थी। सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है, जो बच्चों की शारीरिक गति और चलने फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी