कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बनाया नया मंत्रालय

मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (22:37 IST)
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले नया मंत्रालय बनाया है। इसे सहयोग से समृद्धि के विजन को साकार करने के लिए गठित किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन (Cooperative Movement) को मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा मुहैया कराएगा।

यह सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले एक सच्चे जन आधारित आंदोलन के रूप में गहरा करने में मदद करेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी