राहुल का ट्वीट, सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां गईं और जीडीपी गिरी

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (12:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई।
 
पार्टी के ‘स्पीक अप फॉर जॉब्स’ अभियान के तहत उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों नौकरियां चली गईं और जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसने भारतीय युवाओं के भविष्य को कुचल दिया है।'
 
कांग्रेस नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर रोजगार की मांग से जुड़े इस अभियान के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि सरकार को विवश करिए कि वह युवाओं की आवाज सुने।
 
 
उन्होंने कहा, 'युवा अब जाग गया है और जवाब मांगता है। सिंहासन ख़ाली करो, युवा आता है।'

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख