मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (08:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।
ALSO READ: जानिए राजीव गांधी के बारे में 10 खास बातें
गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। एक चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी