लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है नाना पाटेकर के साथ नितिन गडकरी का यह वीडियो

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (11:21 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक टीवी चैनल से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गडकरी यह कहते हुए नजर आते हैं कि उनकी पार्टी ने लोगों से 'ऊंचे-ऊंचे वादे' किए। गडकरी का यह इंटरव्यू कुछ दिनों पहले एक मराठी चैनल पर दिखाया गया था। गडकरी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।
 
गडकरी कह रहे हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे सत्ता में आ जाएंगे इसलिए हमें जनता से 'ऊंचे वादे' करने का सुझाव दिया गया। हालांकि वैसे न तो इस कथित संवाद की तारीख और न ही यह बात कि वे किस सरकार का जिक्र कर रहे हैं, स्पष्ट है। भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र दोनों जगह सत्ता में है।
 
शो के दौरान गडकरी ने कहा कि अब हम सत्ता में हैं। जनता हमें अब उन वादों की याद दिलाती है, जो हमने किए थे। हालांकि इन दिनों हम उन पर सिर्फ हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। गडकरी का यह इंटरव्यू कुछ दिनों पहले एक मराठी चैनल पर दिखाया गया था। गडकरी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं।
 

सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है| pic.twitter.com/zhlKTrKHgU

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2018
वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना : वीडियो को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया कि गडकरी ने सही कहा। लोग भी सोचते हैं कि सरकार ने उनके सपनों और आकांक्षाओं को अपने लालच का शिकार बनाया। गडकरी की पूरी बातचीत मराठी भाषा में है, हालांकि साथ में नीचे अंग्रेजी में उनकी बात को समझाया गया है। अभी इस वीडियो पर भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी