नांदयाल में पारा 46 डिग्री, मध्य प्रदेश का दमोह टॉप 5 में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 8 मई 2024 (12:01 IST)
weather update : आंध्र प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के टॉप 5 सबसे गर्म जगहों में से 3 आंध्र प्रदेश में हैं। ALSO READ: हैदराबाद में भारी बारिश, सड़कों पर लगा जाम, दीवार गिरने से 7 की मौत
 
देश में सबसे ज्यादा गर्मी आंध्र प्रदेश के नांदयाल में है। यहां मंगलवार को पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश के ही कुडप्पा और कुरनूल में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन दोनों स्थानों पर पारा क्रमश: 45.4 और 45.3 डिग्री पर जा पहुंचा।
 
राजस्थान भी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के 15 शहरों का तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया। बाड़मेर 45.2 डिग्री तापमान के साथ देश का चौथा सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी होने की चेतावनी दी है। इस दौरान कई स्थानों पर लू चल सकती है। ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली NCR में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू और बारिश का अलर्ट
 
मध्य प्रदेश भी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के 17 जिलों में पारा 42 डिग्री पार पहुंच चुका है। दमोह 44.8 तापमान दर्ज किया गया और यह देश के टॉप 5 सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। राज्य में आज ग्वालियर, दतिया, सीधी, दमोह और छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 30 को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। यह इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान था। वहीं नांदयाल में भी इस वर्ष पारा 46.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी