राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का इस्तीफा किया स्वीकार, नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने को कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 जून 2024 (15:38 IST)
Prime Minister Narendra Modi resigned: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने नई दिल्ली में बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को सौंप दिया जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया और उनसे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहने को कहा। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

ALSO READ: सरकार तो बन जाएगी, लेकिन इन 5 चुनौतियों से कैसे लड़ेंगे पीएम मोदी?
 
मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा : विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की और मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नरेन्द्र मोदी एवं मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें। इससे पहले सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

ALSO READ: मेलोनी की बधाई से खुश हुए पीएम मोदी, थैंक यू के साथ मोदी ने दिया ये जवाब
 
NDA गठबंधन ने बहुमत हासिल किया : मंगलवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत हासिल कर लिया। 543 सदस्यीय लोकसभा में राजग को बहुमत के जादुई आंकड़े (272) से अधिक सीटें मिलीं। हालांकि 2014 के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। भाजपा को सरकार बनाने के लिए अब अपने गठबंधन सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सबसे बड़े घटक कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटें मिलीं, जो 2019 में 52 थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी