नरेन्द्र मोदी की सांसदों को चेतावनी, 2019 में देख लूंगा...

गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (12:26 IST)
नई दिल्ली। संसद में भाजपा सांसदों की अनुपस्थिति पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिसको जो करना है करिए, मैं 2019 में देखूंगा। 
 
भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि सदन में उपस्थिति के लिए बार बार व्हिप क्यों जारी करना पड़ता है? आप अपने आप को समझते क्या हैं? बार बार कहने पर आप मीडिया को बता देते हैं। यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया में सब छपता है, जिसको जो करना ह करिए, मैं 2019 में देखूंगा। उनका इशारा 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर था। 
 
मोदी ने कहा कि आप कुछ भी नहीं हैं, मैं भी कुछ भी नहीं हूं। सब कुछ पार्टी है। अब अमित शाह आ गए हैं, आपकी मस्ती नहीं चलेगी। मोदी ने कहा कि ज्यादा अच्छा है कि आप मिशन 2022 के लिए जुट जाइए और काम करिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें