LIVE: संसद में संग्राम, नेशनल हेराल्ड पर नहीं झुकेगी कांग्रेस

गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (12:03 IST)
नई दिल्ली। 'नेशनल हेराल्ड' की संपत्ति को हड़पने के मामले कोर्ट में पेशी को लेकर जो बवाल पिछले तीन दिनों से मचा हुआ है, वह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। संसद के दोनों सदनों में आज तीसरे दिन भी यह संग्राम जारी रहा और को लेकर कांग्रेस के तेवर में नरमी नहीं आई।
लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जबरदस्त हंगामा







कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इसे लेकर संसद में विरोध जारी रखेगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बयान पर भी विरोध का ऐलान किया गया। आज कांग्रेस की बैठक में ये इसे राजनीतिक बदला करार देते हुए विरोध जारी रखने का फैसला लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों शामिल थे।

बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये राजनीतिक बदला है। हमने ज्यूडिशरी को बीच में नहीं घसीटा, वो कर रहे हैं। हम पर अलग कानून और उन पर अलग कानून लागू होता है। ये लोग सामाजिक असहिष्णुता में यकीन करते हैं। मुजफ्फरनगर के आरोपियों की सुरक्षा की बात करते हैं।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसदों ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। लोकसभा में खड़गे ने ये मामला उठाया। बीजेपी सांसद बीरेंद्र सिंह के बयान पर भी लोकसभा में हंगामा मचा। बीरेंद्र ने जवाहरलाल नेहरू पर बयान दिया था। इस पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने खुद बीरेंद्र सिंह को हिदायत देते हुए ऐसे बयान न देने को कहा।

उधर, संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कोई संसद में कैसे नारा लगा सकता है कि तानाशाही नहीं चलेगी। सभी पार्टियों को अपने सांसदों को हंगामा करने से रोकना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें