नवजोत सिद्धू का दावा, कांग्रेस में आना चाहते थे भगवंत मान, मेरा डिप्टी बनने को भी थे तैयार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (09:36 IST)
Navjot singh sidhu on bhagwant maan : दिग्गज कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने समाचार चैनल एबीपी न्यूज से साक्षात्कार में दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। वे मेरा डिप्टी बनने को भी तैयार थे। सिद्धू के दावे पर भगवंत मान के कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
जब सिद्धू से उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि क्या वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है। इस पर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा से एक बार उनसे संपर्क साधा था। 
 
सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह पूछेंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बताऊंगा जहां मुख्यमंत्री मिले थे। उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर मैं उन्हें कांग्रेस में शामिल करा दूं तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं।
 
उन्होंने मान से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वह उन्हें नहीं छोड़ सकते। अगर वे कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी