कृषांग जोशी और मृणाल किशोर झा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर : महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान हासिल किया। अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तरप्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है।
एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।(भाषा)