मुंबई में पेट्रोल 120 रुपए लीटर से भी ज्‍यादा महंगा, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं ईंधन के भाव

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (09:05 IST)
नई दिल्‍ली। शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का दाम अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। लिहाजा कंपनियों ने लगातार 23वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

 ALSO READ: पीएम मोदी या राज्य? पेट्रोल और डीज़ल के दाम कौन कम नहीं कर रहा है?
 
6 अप्रैल को तेल कंपनियों ने आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। इसके बाद से देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 105.41 रुपए जबकि मुंबई में यह 120 रुपए लीटर से भी ज्‍यादा महंगा बिक रहा है। हालांकि तेल कीमतों में राहत देने के लिए केंद्र और राज्‍य सरकारों के बीच बहस जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यों से वैट घटाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी को राहत देने की अपील की है।
 
चारों महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03, लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83, पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी