कई राज्‍यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (09:24 IST)
नई दिल्‍ली। बुधवार को कई राज्‍यों की राजधानियों में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। कहीं भाव नीचे आए तो किसी राज्‍य में दाम बढ़ गए। चुनावी राज्‍य उत्‍तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईंधन सस्‍ता हो गया है।
 
तेल कंपनियों ने करीब 4 महीने से दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। बुधवार को नोएडा और लखनऊ में तेल के दाम सस्‍ते हुए तो बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 54 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.53 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी