Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (10:28 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल गुरुवार के मुकाबले एक बार फिर कम नजर आ रही हैं। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड भी 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 57 पैसे की गिरावट है और डीजल का दाम यहां 55 पैसे नीचे आ गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 48 और डीजल 45 पैसे सस्ता हो गया है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भावों में 27 पैसे की गिरावट है, वहीं मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हल्की बढ़ी हुई दिख रही हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.98 और डीजल 94.51 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी