Petrol Diesel Prices: कई राज्यों में हुई पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी, जानिए क्या हैं ताजा फ्यूल रेट

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (10:15 IST)
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को हल्का उछाल दिख रहा है। आज डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.93 डॉलर बढ़कर 76.32 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। उधर कच्चा तेल 0.95 डॉलर की बढ़त के साथ 83.16 डॉलर पर पहुंच गया है।  कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदली हुई नजर आ रही हैं।
 
तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। आज उत्तरप्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा हुआ है और यह 96.63 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है, हालांकि डीजल की कीमतों में यहां कोई बदलाव नहीं है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और 
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी