फिटनेस वीडियो में मोदी की एक्सरसाइज की पांच बातें, जो आपको जानना चाहिए

बुधवार, 13 जून 2018 (12:59 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मोदी ने प्राकृतिक वातावरण में एक्सरसाइज कर लोगों को फिटनेस का राज बताया है।
 
मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और टेबल टेनिस खिलाड़ी मोनिका बत्रा को फिटनेस चैलेंज भी दिया। हालांकि कुमारस्वामी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे लिए राज्य की फिटनेस ज्यादा जरूरी है। आइए जानते है मोदी के इस वीडियो की खास बातें... 
 
* शारीरिक संतुलन : वीडियो की शुरुआत में मोदी घास पर चलते दिखाई दे रहे हैं। वह फुटबॉल खिलाड़ियों की तरह संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनके दोनों हाथ ऊपर हैं। इसके बाद वह उल्टी दिशा में चलते हैं। 
 
* पत्थर पर व्यायाम : इसके बाद वह एक बड़े पत्थर की मदद से व्यायाम करते हैं। पहले वह पत्थर पैर रखकर व्यायाम करते हैं और फिर उस पर लेटकर शारीरिक अभ्यास करते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह गोल पत्थरों पर चलते हैं और इस समय उन्होंने दोनों हाथों से एक लकड़ी को भी पकड़ रखा है। 
 
* प्रकृति से जुड़े पंचतत्व : इस वीडियो में मोदी पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में व्यायाम करते दिखाई दे रहे हैं। वह रेत, पानी, लकड़ी, गिट्टी, मिट्टी और पत्थर पर भी चलते हैं। मोदी ने ट्‍वीट कर कहा है कि योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं। ये काफी रिफ्रेश फील कराता है। 
 
* योग : प्राकृतिक वातावरण में योग करते प्रधानमंत्री मोदी बरबस ही सबका दिल जीत लेते हैं। वहां भगवान बुद्‍ध की प्रतिमा भी दिखाई दे रही है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी