कमला मिल्स में भीषण आग, क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (11:14 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के कमला मिल्स परिसर में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को गहरा दु:ख व्यक्त किया।
 
मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर में भयंकर आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हुए हैं।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'मुंबई में आग लगने की घटना से दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। अपने ट्विटर के जरिए कहा, 'मुंबई की घटना को मैं परेशान हूं। शोक संतप्त परिवारों के लिए मैं प्रार्थाना करता हूं।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी