मजदूर दिवस पर मोदी का श्रमिकों को सलाम

रविवार, 1 मई 2016 (11:00 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मजदूर दिवस के अवसर पर लाखों श्रमिकों के कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और समर्पण को सलाम किया।
 
मोदी ने एक संदेश में कहा कि मजदूर दिवस पर हम लाखों श्रमिकों के कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और समर्पण को सलाम करते हैं जिनका भारत निर्माण में बहुमूल्य योगदान है। पहली मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें