जन्मदिन पर मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद

रविवार, 17 सितम्बर 2017 (11:49 IST)
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने 68 वें जन्मदिन की शुरुआत अपनी वयोवृद्ध माता हीराबा का आशीर्वाद लेकर की।
 
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार रात ही गुजरात आए मोदी यहां राजभवन से अहले सुबह पास ही रायसण स्थित अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे जहां उनकी 98 वर्षीय मां हीराबा रहती हैं।
 
उन्होंने अपने मां के चरण स्पर्श किए और उन्हें गले लगा लिया। वह लगभग 15 मिनट तक मां के साथ रहे। मां ने अपने हाथ से उनका मुंह मीठा किया।
 
मोदी बाद में यहां से हेलीकाप्टर से मध्य गुजरात के केवडिया के लिए रवाना हो गए पर खराब मौसम के कारण इसे पास के डभोई में उतारना पड़ा। उन्होंने नर्मदा पर बने सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण किया। 
 
17 सितंबर 1950 को उत्तर गुजरात के वडनगर में श्री मोदी का जन्म हुआ था। वह आम तौर पर अपने हर जन्मदिन की शुरूआत इसी अंदाज में मां के आशीर्वाद से करते हैं। (वार्ता)   

वेबदुनिया पर पढ़ें