नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।'
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पर पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।