प्रधानमंत्री मोदी ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं...

शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (13:05 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कामना की कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशियों के हर रंग लाए।

अमित शाह, राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट किया, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी