26/11 पर नरेन्द्र मोदी, आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देता है नया भारत

गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (13:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले को याद करते हुए कहा कि नया भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देता है। 
 
पीएम मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को भारत कभी भी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि नया भारत नई नीति पर काम कर रहा है। 
ALSO READ: 12 साल पहले 26/11 को मुंबई में जो हुआ, उसे भुलाया नहीं जा सकता...
26/11 हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए मोदी ने कहा कि 2008 में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया था। इस हमले कई देशों के नागरिकों की जान गई थी। 
ALSO READ: नगरोटा एनकाउंटर पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, 26/11 की बरसी पर बड़े हमले की तैयारी में थे आतंकी
आपातकाल में मजबूत हुआ संविधान : मोदी ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर को याद करने का दिन है। स्पीकर संविधान के रक्षा कवच के प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में संविधान और ज्यादा मजबूत हुआ। हर संकल्प को सिद्ध करने में संविधान मददगार है और हमारा मार्गदर्शन करता है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित ही हमारा तराजू होना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी