आयुर्वेद चिकित्सक से नेता बने प्रमोद सावंत और अब दूसरी बार ली गोवा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (14:45 IST)
लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण करने वाले प्रमोद सावंत ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने नेतृत्व में 20 सीटों पर जीत दिलाकर राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक अहम अध्याय जोड़ दिया। उन्होंने यह दिखा दिया है कि पार्टी अपने दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की परछाई से बाहर निकल आई है। भाजपा 2012 से गोवा में सत्ता में है और यह उसकी लगातार तीसरी जीत है। पर्रिकर के निधन के बाद सावंत 2019 में पहली बार राज्य के मुख्‍यमंत्री बने।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख