दिवाली पर दिग्गजों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं...

गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (10:25 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई दिग्गजों ने गुरुवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
 
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टि्वटर पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।'
 

दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 4, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरुवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। दीपों का यह पर्व हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
 

दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

Wishing everyone a very Happy Diwali.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। जयशंकर ने गुरुवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'दीपावली के पावन अवसर पर आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। आशा करता हूँ कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य लाए।' 

Wish everyone a prosperous and #HappyDiwali. May the festival of lights bring peace, joy and good health.#दीपावली के पावन अवसर पर आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। आशा करता हूँ कि दीपों का यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य लाए| pic.twitter.com/BByUk804sS

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 4, 2021

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी