PM मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धां‍जलि

रविवार, 12 जनवरी 2020 (10:05 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। मोदी बेलूर मठ में रात गुजारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
 
मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को तड़के उठे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंदिर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
 
ALSO READ: ममता पहले मोदी से मिलीं फिर CAA के खिलाफ दिया धरना
 
मोदी इसके बाद मंदिर की मुख्य इमारत में पहुंचे और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत संतों ने किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी