प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, गांधी परिवार से बाहर का हो कांग्रेस अध्यक्ष

बुधवार, 19 अगस्त 2020 (11:22 IST)
नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई और पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि अब किसी गैर-गांधी को कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया जाना चाहिए।
ALSO READ: UP : दलित ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका ने कहा कि एक गैर-गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, जैसा कि राहुल गांधी द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद कहा गया था। दरअसल, राहुल गांधी ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि किसी गैर-गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) कहा है कि हम में से कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पार्टी को अपना रास्ता भी तलाशना चाहिए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी