प्रियंका ने साधा निशाना, कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (14:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार किसानों का दर्द नहीं सुन रही तथा उत्तरप्रदेश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बहुत कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब एमसएपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तो क्या स्थिति होगी? 
ALSO READ: प्रियंका का भाजपा नेताओं से सवाल, क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं...
कांग्रेस की उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले विधेयकों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही। उप्र में लगभग सभी जगहों पर किसान अपना धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी से 800 रुपए कम 1000-1100 रुपए प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं।
 
उन्होंने सवाल किया कि ऐसा तब है, जब एमएसपी की गारंटी है। सोचिए जब एमएसपी की गारंटी खत्म हो जाएगी तब क्या होगा? (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी