भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ ली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 24 जून 2024 (10:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू सहित कई अन्य मंत्री उपस्थित थे। महताब ने हिन्दी में पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें बधाई दी। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ और अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले और दूसरे दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। प्रोटेम स्पीकर महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र बृहस्पतिवार से ही शुरू होगा।
Edited By Navin Rangiyal/ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी