भारत ने की दुश्मन खेमे में 'प्रलय' मचाने की तैयारी

सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (10:50 IST)
चीन और पाकिस्तान की करतूतों से भारत लगातार सक्रिय और सावधान होता जा रहा है। इसी लिहाज से हाल ही में भारत की केंद्र सरकार ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने का फैसला किया है। चीन के साथ सीमा विवाद और पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंध के बीच केंद्र सरकार ने प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल (Pralay Ballistic Missile) खरीदने का फैसला लिया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बड़े फैसले में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए लगभग 120 प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दे दी है। बता दें कि इन मिसाइलों को चीन और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा (China and Pakistan Border) पर तैनात किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झडप हुई थी, क्योंकि चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसने का प्रयास किया था। अब जब भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल की खरीददारी का फैसला किया है तो इस फैसले को सरकार के बडे कदम की तरह देखा जा रहा है। प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलें 150 से 500 किलोमीटर तक के टारगेट कर सकती हैं। 'प्रलय' सतह से सरफेस से सरफेस पर मार करने वाली मिसाइल है।
edited ny navin rangiyal 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी