राहुल व प्रियंका ने दी ईद उल जुहा की शुभकामनाएं

बुधवार, 21 जुलाई 2021 (11:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को बुधवार को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दीं। गांधी ने ट्वीट किया कि आप सभी को ईद-उल-अजहा मुबारक हो! हरेक देशवासी को ईद मुबारक। वाड्रा ने कहा कि आप सभी को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद।

ALSO READ: राष्ट्रपति व पीएम सहित कई नेताओं ने दी ईद उल अजहा की शुभकामनाएं
 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को मुसलमानों के त्योहार ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी हैं। नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में आशा व्यक्त की कि यह त्योहार हमारे समाज में सद्भावना सौहार्द लाएगा। नायडू ने कहा कि ईद उल जुहा के अवसर पर श्रद्धालु देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान के प्रति अगाध विश्वास, समर्पण, त्याग के इस पर्व को पारंपरिक आस्था और सादगी से मनाएं। महामारी के इस दौर में सावधान रहें, सुरक्षित रहें।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी