राहुल ने अपनी 'किसान यात्रा' के 6ठे दिन यहां आयोजित जनसभा में कहा कि हाथी (बसपा का चुनाव निशान) सब पैसा खा गया। हाथी को आपने (जनता) मारकर भगा दिया, फिर आप साइकल लाए। अब साइकल 5 साल से फंसी हुई है, वह हिल नहीं रही है। उसका टायर पंक्चर है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि साइकल राशनकार्ड नहीं बनवा पा रही है, अब हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिहन) के बारे में सोचिए। फिर देखिए कि हम राशन के लिए क्या करते हैं, किसानों के लिए क्या करते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दोस्ती की ख्वाहिश जाहिर किए जाने के बाद राहुल ने सपा पर पहली बार ऐसा हमला किया है।