चीन पर वीके सिंह के बयान से राहुल के तेवर हुए तीखे, कहा- उन्हें बर्खास्त न करना जवानों का अपमान

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (00:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह के एलएसी को लेकर दिए गए बयान को चीन की मदद करने वाला बताया और कहा कि जनरल सिंह को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी का मंत्री चीन की मदद कर भारत की स्थिति को कमजोर क्यों कर रहा है। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनको पद से नहीं हटाने का मतलब देश के हर जवान का अपमान है।

गौरतलब है कि जनरल सिंह ने रविवार को कहा था कि भारत ने चीन की तुलना में ज्यादा बार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल -एलएसी का उल्लंघन किया है। उनके इस बयान के बाद चीन ने कहा कि भारत ने अनजाने में ही सही लेकिन गलती मान ली है कि वह एलएसी का उल्लंघन करता रहा है।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी