राहुल ने चीन से आयात बढ़ने को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मंगलवार, 30 जून 2020 (12:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ वर्षों में चीन से आयात बढ़ने को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 'मेक इन इंडिया' की बात होती है, लेकिन 'बाय फ्रॉम चाइना' (चीन से खरीदने) पर अमल किया जाता है।
ALSO READ: राहुल का सवाल, कब होगी राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा की बात
उन्होंने ट्वीट किया कि तथ्य झूठ नहीं बोलते। भाजपा कहती है 'मेक इन इंडिया' और करती है 'बाय फ्रॉम चाइना'। कांग्रेस नेता ने मनमोहन सिंह सरकार के समय भारत के कुल आयात में चीन की हिस्सेदारी घटने और नरेन्द्र मोदी सरकार में चीन की हिस्सेदारी कथित तौर पर बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।
 
गौरतलब है कि इन दिनों लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। गत 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीनी पक्ष को भी नुकसान उठाना पड़ा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी